BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 के बीच घरेलू क्रिकेट में होगा बड़ा बदलाव
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) घरेलू क्रिकेट के ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड मेन्स U23 स्टेट ए ट्रॉफी (वन-डे) को हटाकर उसकी जगह एक नया T20 टूर्नामेंट शुरू करने की योजना बना रहा है, ताकि युवा खिलाड़ियों को IPL और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार किया जा सके।
