वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख दंग रह गए जस्टिन लैंगर, कहा – यह वर्ल्ड क्रिकेट के लिए चेतावनी है
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आईपीएल में उनकी आक्रामक और परिपक्व बल्लेबाजी को देखकर दिग्गज कोच जस्टिन लैंगर भी हैरान हैं और इसे भविष्य के लिए एक बड़ी चेतावनी मान रहे हैं।
