दिल्ली कैपिटल्स के रेहान अहमद ने उड़ाया अपनी ही टीम का मज़ाक, 75 रन पर ऑल आउट होने पर किया मज़ेदार कमेंट
दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में भले ही नतीजे उम्मीद के मुताबिक न रहे हों, लेकिन खिलाड़ियों के बीच की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। इंग्लैंड के स्पिनर रेहान अहमद ने टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर जिस तरह समीर रिज़वी के सामने मज़ाक किया, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
