IPL 2026: विराट कोहली ने लगातार दो शून्य के बाद शानदार वापसी की, जश्न ने जीता फैंस का दिल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आखिरकार अपने खराब फॉर्म के सिलसिले को तोड़ दिया है। लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद, कोहली ने एक रन बनाते ही जिस अंदाज में जश्न मनाया, उसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
